ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Bihar में प्रिंसिपल का तालिबानी फरमान: कॉलेज में जींस पहनकर आने पर लगाई...

Bihar में प्रिंसिपल का तालिबानी फरमान: कॉलेज में जींस पहनकर आने पर लगाई रोक, 100 से अधिक छात्र-छात्रा को परीक्षा से किया वंचित; हो गया भारी बवाल

12-Nov-2024 07:24 PM

By First Bihar

SIWAN: बिहार के सीवान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कॉलेज के प्रिंसिपल के तालिबानी फरमान से सैकड़ों छात्र-छात्रा का भविष्य अधर में लटक गया है। 100 से अधिक स्टूडेंट को सेंटअप परीक्षा से वंचित कर दिया गया है। जिसको लेकर मंगलवार को कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राओं ने भारी बवाल कर दिया।


दरअसल, सीवान में इंटरमीडिएट सेंटअप की परीक्षा से वंचित छात्रों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर जमकर हंगामा किया है। विद्यालय में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति, कॉलेज में जींस पहन कर आने और मोबाइल लेकर आए छात्रों को प्राचार्य के आदेश पर परीक्षा से वंचित किया गया है। जिसको लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया हालांकि पुलिस और कॉलेज प्रशासन के समझाने के बाद मामला शांत हो गया।


परीक्षा से वंचित छात्र अब 20 नंबर को परीक्षा दे सकेंगे। कॉलेज के प्राचार्य लालबाबू कुमार ने हाथ जोड़कर छात्रों के परिजनों से अपील की है कि छात्रों को मर्यादा में रखने और भविष्य बेहतर बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन का सहयोग करें। पूरा मामला भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित एस एस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का है। 


बताया जा रहा है कि कॉलेज में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा इंटरमीडिएट सेंटअप की परीक्षा थी लेकिन विद्यालय के प्राचार्य के आदेश पर करीब 100 छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। जिसके बाद परीक्षा से वंचित छात्रों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और विद्यालय के प्राचार्य लालबाबू कुमार ने छात्रों से बात कर मामले को शांत कराया।


प्राचार्य लालबाबू कुमार ने बताया कि वैसे छात्रों को परीक्षा से वंचित किया गया। जिनका विद्यालय में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति था। इसके साथ ही जो छात्र जींस और मोबाइल लेकर आए थे उन्हें भी परीक्षा देने से मना कर दिया गया। विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान लाना और जींस पहन कर आना बैन है। उन्होंने नोटिस जारी कर बताया है कि आयोजित परीक्षा से वंचित छात्रों का 20 नंबर को परीक्षा ली जाएगी।


news image


news image