BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
15-Feb-2023 04:24 PM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार के छपरा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने 2 घंटे तक नर्सिंग होम में हंगामा किया और तोड़फोड़ भी किया. इस दौरान लगभग 3 घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच परिजनों को शांत कराने की कोशिश है. लेकिन आक्रोशित परिजन सुनने को तैयार नहीं है.
मामला बुधवार के 11 बजे सदर हॉस्पिटल के निकट पुष्पांजलि सेवा सदन नामक नर्सिंग होम का है. जहां छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजयबगंज निवासी सविता देवी (32) ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद परिजन हंगामा शुरू कर दिए. हंगामा कर रहे आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक और कंपाउंडर पर लापरवाही का आरोप लगाया.
इस घटना के बारे में जानकरी देते हुए परिजनों ने बताया कि सविता को प्रसव पीड़ा होने के बाद सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जहां दर्द के बावजूद प्रसव नहीं हो रहा था. इसी कर्म हॉस्पिटल में मौजूद दलालों द्वारा भ्रमित कर पुष्पांजलि सेवा सदन में लाया गया. जहां 12 घंटे इलाज के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए महिला का आपरेशन करने की सलाह दी. और बुधवार की सुबह ऑपेरशन की शुरुआत हुई. लेकिन आपरेशन के डेढ़ घंटे बाद तक कोई जबाब नहीं आया तो परिजन मरीज के बारे में पूछने लगे तो नर्सिंग होम के सभी कर्मचारी बहाना बनाने लगे. जब परिजन को शक हुआ तो वे ऑपेरशन थियेटर में घुसे. वहां देखा तो देमरीज ऑपरेशन बेड पर मृत पड़ी है. जिसके बाद नर्सिंग होम के सभी कर्मचारी फरार हो गए हैं.