Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
14-Mar-2024 05:05 PM
By First Bihar
PATNA: आगामी 25 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। होली के दौरान किसी तरह की कोई अशांति और उपद्रव की घटना न हो इसको लेकर बिहार पुलिस अलर्ट हो गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है।
दरअसल, आने वाले होली के त्योहार को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और राज्य पुलिस मुख्यालय को जरूरी निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दिया है। 20 से 28 मार्च तक राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द रहेगी। खास परिस्थितियों में छूट दी जा सकती है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।
राज्य पुलिस मुख्यालय की तरफ से अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) ने यह आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि 24 मार्च को होलिका दहन एवं 25 मार्च को पूरे राज्य में होली पर्व मनाया जाना है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सान्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने के लिए सभी प्रकार के अवकाश 20.03.2024 से 28.03.2024 तक बंद किया जाता है।