ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार में PFI के इस्लामिक ट्रांसलेशन सेंटर का खुलासा, मुस्लिम युवकों को जिहाद...

बिहार में PFI के इस्लामिक ट्रांसलेशन सेंटर का खुलासा, मुस्लिम युवकों को जिहाद की ट्रेनिंग दे रहा ITC

24-Nov-2022 02:30 PM

PATNA: पटना के फुलवारीशरीफ में पीएफआई के टेरर मॉड्यूल के खुलासे के बाद केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हुईं और बाद में पूरे देश में पीएफआई को बैन कर दिया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी पीएफआई से जुड़े लोगों पर लगातार नजर बनाए हुए है। कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने PFI से जुड़े संदिग्धों का नाम और उनके बैंक खातों की जानकारी बिहार सरकार मुख्य सचिव को भेजी थी। इसी बीच बिहार के खुफिया विभाग के आईजी के आदेश के बाद PFI के इस्लामिक ट्रासलेशन सेंटर के जिहाद तंत्र का खुलासा हुआ है। खुफिया विभाग के आईजी ने बिहार के सभी जिलों के एसपी और इंटेलिजेंस ब्यूरो को पत्र लिखकर ITC पर नजर रखने को कहा है और अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।


आईजी के इस आदेश के बाद PFI के इस्लामिक ट्रांसलेशन सेंटर के आतंकी लिंक की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक आईटीसी पीएफआई का ही एक संगठन है जो मुस्लिम युवकों को आतंकी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग देता है। आईटीसी मुस्लिम युवकों को जिहाद के लिए तैयार करने लिए इससे जुड़ी जानकारियां और किताबें उपलब्ध कराता है। बिहार के मुस्लिम युवकों को आईटीसी की तरफ से जिहादी किताबें और टेक्सट माध्यम से स्क्रिप्ट्स भेजी जाती है। बिना VPN के कोई भी व्यक्ति आईटीसी की वेबसाइट को नहीं खोल सकता है। इसके आलावा आईटीसी दूसरे माध्यमों से भी मुस्लिम युवकों को जिहाद की ट्रेनिंग दे रहा है।


बिहार समेत पूरे देश में पीएफआई की लिंक संगठन आईटीसी एक्टिव है। आईजी की तरफ से जारी आदेश के बाद बिहार का पुलिस महकमा इसको लेकर सतर्क हो गया है। आई की निर्देश के बाद सभी जिलों के एसपी ने थानेदारों को आईटीसी की वेबसाइट पर चल रही गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है।संभावना जताई जा रही है कि पीएफआई के लिंक संगठन के खुलासे के बाद जल्द ही इससे जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।