इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ
01-Oct-2021 03:36 PM
PATNA : बिहार में कोई भी अफवाह बड़ी तेजी से फैलती है. नमक का स्टॉक खत्म होने की अफवाह हो या फिर मुंहनोचवा या चोटीकटवा की अफवाह. एक समय ये सारे अफवाह बिहार में जंगल में लगी आग की तरह तेजी से फैले. ऐसा ही एक ताजा मामला पार्ले जी बिस्किट और जितिया पर्व से जुड़ा सामने आया है.
बिहार में महिलाएं संतान की दीर्घ, आरोग्य और सुखमयी जीवन के लिए इस दिन जितिया व्रत रखती हैं. बताया जा रहा है कि बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक अफवाह फैली कि जिनके घर में महिलाएं जितिया की हुई हैं अगर उनके घर में जितने सारे बेटे हैं अगर उन्होंने पार्ले जी बिस्किट नहीं खाई तो उनके साथ बड़ी अनहोनी हो सकती है.
बस फिर क्या था, देखते ही देखते पूरा जिला इस अफवाह का जैसे शिकार ही हो गया और दुकानों के बहार बस लम्बी-लम्बी लाइनें लग गईं. हालत तो ये हुई कि दुकानों पर पार्ले-जी बिस्किट का स्टॉक तक अब खत्म हो गया है. यह अफवाह सीतामढ़ी से निकलकर अब बैरगनिया, ढेंग, नानपुर, डुमरा, बाजपट्टी समेत कई इलाकों में फैल गई है.
सीतामढ़ी में फैली इस अफवाह का आसपास के जिलों में भी प्रभाव देखा गया और कुल चार जिलों के लोग धरल्ले से Parle-G खरीदने लगे. लोग एक-दूसरे को बताने लगे कि घर में जितने भी बेटे हैं, उन सब को पार्ले जी खानी है, अन्यथा उनके साथ अनहोनी हो सकती है. इस अफवाह के कारण इन जिलों में दुकानों से पारले-जी बिस्किट गायब हो गया. लोग आनन-फानन में बिस्किट कर कालाबाजारी करने लगे.
बैरगनिया, ढेंग, नानपुर, डुमरा, बाजपट्टी, मेजरगंज समेत कई प्रखंडों में यह अफवाह आग की तरह फैला. इस अफवाह के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक अफरा-तफरी दिखी. हालांकि अब तक इस बात की जानकारी नहीं है कि यह अफवाह कब और किसने फैलाई. दुकानदारों की मानें तो सीतामढ़ी ही नहीं आसपास कुछ अन्य जिलों में भी इसी विचित्र अफवाह के कारण पार्ले-जी की बिक्री जबरदस्त रूप से बढ़ गई है. अब तो इसकी भयंकर मांग को देखते हुए दुकानदार भी अपने बड़े और अगके स्टॉक में भी पार्ले-जी मंगवा रहे हैं.