हम नहीं सुधरेंगे! घूसखोरों के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, खनन कार्यालय के लिपिक और परिचारी को रिश्वत लेते दबोचा 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट INDIA AI IMPACT SUMMIT AND EXPO 2026: बिहार के लिए बड़ी सौगात, AI Summit में 468 करोड़ का MoU, इतने युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण Bihar News: माल कमा कर 'जेल' जाने का कंपीटिशन...! आगे-आगे DAO तो पीछे से प्रभारी DAO भी हवालात पहुंच गए, कुर्सी पर जो बैठ रहा वही जेल जा रहा.... मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में बुजुर्ग किसान को मारी गोली, हालत गंभीर Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन?
30-Aug-2022 01:13 PM
PATNA : बिहार में बालू की कीमतें पहले से और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। नीतीश कैबिनेट ने आज जो फैसला लिया है उसके बाद बिहार में बालू की कीमतें बढ़नी तय मानी जा रही है। दरअसल, सरकार ने अब बालू घाटों की बंदोबस्ती को लेकर आज एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया गया था कि बालू घाटों की ई नीलामी 5 साल के लिए की जाए। साथ ही साथ बालू की मात्रा और घाटों की स्थिति को देखते हुए दर तय करने का भी फैसला किया गया।
कैबिनेट में जो प्रस्ताव लाया गया है उसके बाद अब कई बालू घाटों की बंदोबस्ती दर में दोगुनी कर दी गई है। सोन नदी के अलावे क्यूल, फल्गु, चानन और मोरहर नदी की बालू बंदोबस्ती दरें अब दोगुनी होंगी। पहले यहां ₹75 प्रति घन मीटर के हिसाब से बंदोबस्ती होती थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर डेढ़ सौ रुपए प्रति घन मीटर कर दिया गया है।
सरकार के इस फैसले का सीधा असर बालू की कीमतों पर पड़ेगा। भवन निर्माण कार्य के साथ-साथ अन्य तरह के निर्माण कार्य इससे प्रभावित होंगे। रियल एस्टेट सेक्टर भी पहले से ज्यादा महंगा होगा। वैसे लोग जो अपना आशियाना बनाना चाहते हैं, उन्हें भी बालू की बढ़ी कीमतों का सामना करना पड़ेगा।