ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा

Home / news / Bihar News: बिहार में पागल सियार का आतंक, तीन महिला समेत 7 लोगों...

Bihar News: बिहार में पागल सियार का आतंक, तीन महिला समेत 7 लोगों को काट कर किया घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

19-Nov-2024 10:08 AM

By First Bihar

GAYA: बिहार के गया में इन दिनों पागल सियार का आतंक देखने को मिल रहा है। पागल सियार अब तक कई बार लोगों पर हमला कर चुका है। सियार भीड़ से भी यह डर रहा और अचानक आकर हमला कर दे रहा है। सियार के हमले में अबतक तीन महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


दरअसल, गया में सियार का आतंक बना हुआ है। सियार ग्रामीणों पर लगातार हमला कर रहा है। सोमवार को मॉर्निंग वॉक को निकले लोगों को भी निशाना बनाया। मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों को पर हमला कर चार को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


वहीं इसके कुछ घंटे बाद वन विभाग के रेस्क्यू के दौरान लगी भीड़ के बीच भी आकर सियार ने हमला कर दिया। भीड़ से घिरे होने के बावजूद सियार के इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह के कई हमले सियार के द्वारा ग्रामीणो पर किए जा रहे हैं, जिससे घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।


डुमरिया प्रखंड अंतर्गत गोटीबांध, तेलियाडीह इलाके में सियार का आतंक देखने को मिल रहा है। सियार के हमले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। वन विभाग की टीम ने डुमरिया के गोटीबांध तेलियाडीह में सियार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया है। गोटीबांध में रेसक्यू के दौरान भीड़ होने के बावजूद सियार ने अचानक हमला बोला और तीन लोगों को घायल कर दिया।


अब तक सियार के हमले में सात लोगों के गंभीर रूप से घायल हो जाने की सूचना है, जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इमामगंज वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी कुलदीप चौहान ने बताया है कि सियार अचानक हमला कर रहा है। संभवत वह डिस्टर्ब है, यही वजह है कि भीड़ के बावजूद वह हमला कर रहा है। वन विभाग की टीम सियार को पकड़ने के लिए लगातार रेस्क्यू कर रही है।

रिपोर्ट- नितम राज