नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
19-Jul-2021 11:39 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना के तहत आने वाले नल जल योजना में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है. मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आज कई फरियादी इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के सामने पहुंचे. फरियादियों ने यह शिकायत की कि नल जल योजना में भारी गड़बड़ी देखने को मिल रही है.
फरियादियों की शिकायत थी कि नल जल योजना के तहत जो काम कराया गया है. वह आधा अधूरा है. नाम के लिए पानी की टंकी लगा दी गई है. लेकिन नल में जल ही नहीं आता. फरियादियों की यह भी शिकायत थी कि योजना में गड़बड़ी की शिकायत करने पर अधिकारी सुनते तक नहीं हैं.
मुख्यमंत्री ने तत्काल इस मामले में पंचायती राज विभाग को संज्ञान लेने के लिए कहा. मुख्यमंत्री इस बात को लेकर परेशान दिखे कि जल नल योजना में गड़बड़ी हो रही है. उन्होंने दोषियों पर तत्काल कार्यवाही का भी निर्देश दिया.
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के सामने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत से राशि नहीं मिलने और उद्योग विभाग की तरफ से दिए जाने वाले अनुदान की राशि मुहैया नहीं होने का मामला भी पहुंचा. उद्योग विभाग के अंतर्गत एक युवक को जब अनुदान नहीं मिला तो उसने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर शिकायत की युवक ने आरोप लगाया कि डीएम साहब जाने पर उसे डांट कर भगा देते हैं.