ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार में नहीं थम रही शराब तस्करी, ट्रक के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

27-Jan-2023 09:48 PM

By First Bihar

CHAPARA:  छपरा के मशरक थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास धर्मकांटा के पास शुक्रवार को थाना पुलिस और एएलटीफ टीम ने गुप्त सूचना के अधार पर वाहन चेकिंग के दौरान मिनी ट्रक मे तहखाना बना छुपाकर ले जाये जा रहे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शराब तस्कर को भी दबोचा है। 


थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि सूचना मिली की भारी मात्रा में अवैध शराब मशरक के रास्ते डिलीवर की जाने वाली है। मौके पर थाना पुलिस जमादार प्रमोद कुमार, उपेन्द्र कुमार और एएलटीफ में अधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हाइवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। महाराणा प्रताप चौक के पास धर्मकांटा के नजदीक मिनी ट्रक को जांच के लिए रोका गया जांच के दौरान मिनी ट्रक मे तहखाना बनाकर ले जाये जा रहे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।


जांच पड़ताल में बरामद शराब 8 पीएम फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब 42 कार्टून और 40 पीस बैलेन्डर प्राइड अग्रेजी शराब पायी गयी। वही मौके पर दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार शराब धंधेबाजों से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां ले जाई जा रही थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।