ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

गजेड़ियों के कारण मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में लगी आग, जल कर राख हो गयी तीन बसें, यात्री नहीं होने से टला बड़ा हादसा

गजेड़ियों के कारण मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में लगी आग, जल कर राख हो गयी तीन बसें, यात्री नहीं होने से टला बड़ा हादसा

04-May-2021 08:19 PM

MUZAFFARPUR : गांजा पीने वालों के कारण मंगलवार को मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में तीन बसें जल कर राख हो गयीं. तीन बसों के धूं-धूं कर जलने से उठ रही आग की लपटें काफी दूर तक देखी जा रही थीं. गनीमत थी कि बस में कोई यात्री नहीं था, इसलिए जान की क्षति नहीं हुई. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि गांजा पीने वालों के कारण ये आग लगी. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.


मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड में पहले अचानक से एक बस में आग लग गई. आग की लपटें तेज हुई औऱ जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आस-पास लगी दो औऱ बसें आग की चपेट में आ गयीं. बस स्टैंड में भारी अफरातफरी मच गयी. अगल बगल में ढ़ेर सारी और बसें खडी थीं. स्थानीय लोगों ने उस बसों को धक्का देकर अलग हटाया. 


उधर बस स्टैंड में मौजूद बस कर्मचारियों ने अपने बूते आग पर काबू पाने की कोशिश की. अगल बगल से पानी लाकर जल रही बसों पर डाला जाने लगा लेकिन आग इतनी तेज थी कि वह शांत ही नहीं हो रही थी. तब तक फायर ब्रिगेड को खबर की गयी. अहियापुर थाना से फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी पहुंची लेकिन उससे भी आग शांत नहीं हुआ. इसके बाद चांदवारा फायर स्टेशन से चार दमकल आये. तब जाकर आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक तीन बसें पूरी तरीके से जल चुकी थीं. 


गजेड़ियों के कारण लगी आग
खास बात ये है कि बंद पड़ी बस में आग कैसे लग गयी. तीनों बस में न कोई सवारी था औऱ ना ही बसों का इंजान स्टार्ट था. फिर आग कैसे लगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बस स्टैंड गांजा औऱ स्मैक पीने वालों का अड्डा बन गया है. नशेड़ी खाली बसों में बैठ कर गांजा पीते हैं. गांजा पीने के दौरान ही आग की लपटों से बस में आग लगी. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि इतने भीड़ भाड़ वाले बस स्टैंड में आग बुझाने का कोई साधन नहीं होना आश्चर्यजनक है. बस स्टैंड में फायर फायटिंग की कोई व्यवस्था नहीं है. जबकि हर रोज हजारों लोग इस स्टैंड से आवाजाही करते हैं. अगर बस में यात्री बैठे होते तो आग लगने के बाद बड़ा हादसा हो सकता था.