ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप

बिहार में मिले सिर्फ 7494 कोरोना मरीज, आज दोगुने मरीज हुए स्वस्थ, एक दिन में 77 की मौत

बिहार में मिले सिर्फ 7494 कोरोना मरीज, आज दोगुने मरीज हुए स्वस्थ, एक दिन में 77 की मौत

14-May-2021 09:13 PM

PATNA : बिहार में लॉकडाउन लगाने का काफी सकारात्मक असर दिख रहा है. कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को राज्य सरकार ने जो ताजा आंकड़ा पेश किया है, वह काफी चौकाने वाला है. यह पूरे बिहार के लिए एक राहत की खबर है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 7 हजार 494 पॉजिटिव केस ही मिले हैं. जबकि आज लगभग दुगुने मरीज कोरोना से ठीक भी हुए. 


शुक्रवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 1 लाख 8 हजार 316 लोगों की जांच में मात्र 7 हजार 494 लोग पॉजिटिव मिले हैं. सूबे में लगातार दूसरे दिन भी कोरोना के मामले दस हज़ार से कम दर्ज किये गए हैं. इससे पहले बीते दिन गुरुवार को प्रदेश में 7 हजार 752 कोरोना के नए मामले सामने आए थे. राजधानी पटना में आज मात्र 967 मामले सामने आये हैं. कल पटना में कोरोना के 1485 मामले मिले थे. 


राजधानी पटना के अलावा पूर्णिया में मात्र 441 नए मरीजों की पहचान की गई है. प्रदेश के 4 जिलों में 300 से अधिक मामले सामने आये हैं. कटिहार में 389, गोपालगंज में 387, गया में 350 और पूर्वी चंपारण में 319 मरीज मिले हैं. मुजफ्फरपुर में 291, बेगूसराय में 273, सुपौल में 268, सहरसा में 264, समस्तीपुर में 240, मुंगेर में 231, मधुबनी में 220, सीवान में 202, नालंदा में 201 और सारण में 201 मरीज मिले हैं.



बिहार में पिछले 24 घंटे में 77 कोरोना मरीजों की जान गई है. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या कुल  3670 हो चुकी हैं. इसके अलावा एक दिन में कुल 1 लाख 8 हजार 316 लोगों की जांच हुई है. बिहार में अभी तक कुल 2 करोड़ 78 लाख 39 हजार 046 जांच की जा चुकी हैं. सूबे में आज कुल 14 हजार 131 मरीज ठीक हुए हैं. स्वस्थ होने वाले कुल लोगों की संख्या 5 लाख 44 हजार 445 हो गई है. साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़कर 85.63 प्रतिशत हो गया है. बिहार में अभी फिलहाल 89 हजार 563 एक्टिव केस हैं. 



गौरतलब हो कि बिहार सरकार ने लॉकडाउन को 10 दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. बिहार में अब 25 मई तक लॉकडाउन रहेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया था. हालांकि इस बार लॉकडाउन के नियमों में कुछ बदलाव हुए हैं.