जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
02-May-2021 07:25 PM
PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा. राज्य में एक बार फिर से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. रविवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 13 हजार 534 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. राजधानी पटना के अलावा नालंदा, पश्चिमी चंपारण और वैशाली में भी स्थिति ख़राब होती हुई नजर आ रही है.
रविवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में 13 हजार 534 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 2748 नए मरीज मिले हैं. इससे पहले बीते दिन अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए थे. कल पटना में सर्वाधिक 3024 न्यू पॉजिटिव केस मिले थे.
रविवार को राजधानी पटना के अलावा बिहार के 5 अन्य जिलों में 500 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं. वैशाली में 805, पश्चिमी चंपारण में 652, नालंदा में 611, बेगूसराय में 569, गया में 544 और भागलपुर में 535 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है. बताया जा रहा है कि सूबे में पिछले 24 घंटे में 89 हजार 393 सैंपल की कोरोना जांच की गई है.
