ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

बिहार में महंगी बिजली का झटका लगेगा, 40 फीसदी तक इलेक्ट्रिक चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव

बिहार में महंगी बिजली का झटका लगेगा, 40 फीसदी तक इलेक्ट्रिक चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव

15-Nov-2022 07:33 AM

PATNA : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने वाला है। बिजली कंपनियों ने इलेक्ट्रिक चार्ज में बड़े इजाफे का प्रस्ताव दिया है और इलेक्ट्रिक कंपनियों के इस प्रस्ताव पर अब विद्युत विनियामक आयोग अंतिम फैसला लेगा। बिहार की बिजली कंपनी में दरों में 40 फीसदी तक इजाफे का प्रस्ताव दिया है। बिजली कंपनी के इस प्रस्ताव पर विनियामक आयोग सुनवाई करेगा और उसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।



बढ़ी हुई दरें नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल 2023 से प्रभावी होनी हैं। नए साल में बिहार के अंदर 40 फीसदी तक बिजली महंगी हो सकती है। बिजली कंपनियों की तरफ से आज यानी मंगलवार को बिहार विद्युत विनियामक आयोग के समक्ष इससे संबंधित प्रस्ताव को लेकर याचिका सौंपी जाएगी। कंपनी ने इसकी तैयारी कर ली है। बीते सालों की तर्ज पर इस बार भी कंपनी ने अनुदानरहित याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। हालांकि आयोग कंपनी की याचिका पर जनसुनवाई के बाद ही नई दर तय करेगा। बिजली कंपनी हर साल 15 नवम्बर तक बिजली दर का प्रस्ताव आयोग को सौंपता रहा है।



बिजली कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव हंस के मुताबिक कंपनी ने तय समय में बिजली दर की याचिका सौंपने का निर्णय लिया है। बिजली उत्पादन इकाइयों में विदेशी कोयले का उपयोग करने की बाध्यता और बिजली आपूर्ति में हो रहे खर्च को देखते हुए ही इजाफे का प्रस्ताव दिया जा रहा है।



इतना ही नहीं अधिक वृद्धि के प्रस्ताव के साथ ही कंपनी ने उपभोक्ताओं को कई मदों में प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया है। कंपनी ने तय किया है कि तय क्षमता से अधिक भार होने पर जो स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं से अधिक पैसा लिया जाता है, उसे छह माह शथिल किया जाए। इस अवधि में उपभोक्ता खपत के अनुसार भार बढ़ा लेंगे ताकि उन्हें अधिक पैसा नहीं देना पड़े। कंपनी ने 2021-22 में हए वास्तविक खर्च व हुए आमदनी के साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 की संभावित आमदनी और खर्च का ब्योरा दिया है। कंपनी वर्ष 2023-24 में होने वाले खर्च का आकलन करते हुए आयोग से पैसे मांगेगी।