BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश
25-Jun-2021 11:27 AM
PATNA : बिहार में एक बार फिर से मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना, अरवल, मुजफ्फरपुर,पश्चिम चंपारण के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की गयी है कि वे सतर्क और सावधान रहें यदि खूले में हैं तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण ले। मौसम विभाग ने अपील की है कि ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।
मौसम विभाग ने पटना सहित 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लोगों को अलर्ट किया गया है कि वह खुले आसमान के नीचे और ऊंचे पेड़ के नीचे नहीं रहें। इससे जान की क्षति हो सकती है। पटना, सीवान, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर और रोहतास में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में पटना, वेस्ट चंपारण, मुजफ्फरपुर, अरवल में तेज रफ्तार के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है, हालांकि पटना में हल्की बारिश के संकेत हैं। इससे आकाशीय बिजली गिरने से खतरा हो सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का प्रभाव कम हो गया है लेकिन मौसमी सिस्टम ऐसा एक्टिव हुआ है जिसे दक्षिण बिहार में गरज एवं वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के जिलों में लोगों को 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, कटिहार, बांका,सारण, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़ियों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश व आकाशीय बिजली काे लेकर चेतावनी दी है।