ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम

पटना में जोरदार बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, शाम 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील

पटना में जोरदार बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, शाम 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील

18-Jul-2021 12:45 PM

PATNA : बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. राजधानी पटना समेत सूबे के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. हवा के साथ-साथ भारी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है. रविवार शाम 4 बजे तक लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. 


मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा का प्रभाव बढ़ने से बारिश शुरू हो गई है. रविवार को राजधानी पटना में भी बारिश ने दस्तक दे दी है. माना जा रहा है कि अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. बीते दिन उत्तर बिहार के अधिकतर इलाकों में जोरदार बारिश हुई थी. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अधिक सक्रियता दिखा रहा है. वातावरण में नमी बढ़ रही है. 



आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गया जिला के गया सदर, बेलागंज, वजीरगंज, मानपुर, बोधगया, टनकुप्पा, फतेहपुर, कोंच, टेकारी, गुरारू, परैया, खिजरसराय, अत्तरी, बथानी, मोहड़ा, गुरूआ, आमस, बांके बाजार, इमामगंज, डुमरिया, शेरघाटी, डोभी, मोहनपुर, बाराचट्टी प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है. 


रोहतास जिला के सासाराम, शिवसागर, चेनारी, करगहर, कोचस, नोखा, डेहरी, अकोढ़ीगोला, नौहट्टा, रोहतास, तिलौथु, बिक्रमगंज, काराकाट, नासरीगंज, दावथ, रायपुर, संझौली, सूर्यपुरा, दिनारा प्रखंड में भी अलर्ट घोषित किया गया है.


पटना जिला के  पटना सदर, सम्पतचक, फुलवारी शरीफ, फतुहा, दनियावाँ, खुसरूपुर, अथमलगोला, मोकामा, बेलछी, घोसवरी, पंडारक, बख्तियारपुर, बाढ़, मसौढ़ी, पुनपुन, धनरूआ, दानापुर, मनेर, बिहटा, नौबतपुर, पालीगंज, दुल्हीनबजार और बिक्रम प्रखंड में चेतावनी जारी की गई है.