Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा
26-Jun-2021 08:34 PM
PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और लगातार कई जिलों में बारिश के साथ साथ वज्रपात हो रहा है. मौसम विभाग में वज्रपात को लेकर अब नया अलर्ट जारी किया है. बिहार के कुछ जिलों में आज रात वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है.
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र और आपदा प्रबंधन विभाग में जो नया अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक रोहतास जिला के सासाराम, शिवसागर, चेनारी, करगहर, कोचस, नोखा, डेहरी, अकोढ़ीगोला, नौहट्टा, रोहतास, तिलौथु, बिक्रमगंज, काराकाट, नासरीगंज, रायपुर, संझौली, दिनारा प्रखंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है इन जगहों पर भारी वज्रपात की चेतावनी दी गई है.
इसके अलावे औरंगाबाद जिला के बारून, नबीनगर, कुटुम्बा, ओबरा, दाउदनगर, प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है. कैमुर जिला के अधौरा, भभुआ, भगवानपुर, चाँद, रामपुर, दुर्गावती, कुदरा, मोहनिया प्रखंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है अलर्ट आज रात 9:00 बजे और उसके कुछ घंटे आगे तक के लिए जारी किया गया है.
