ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार में मौसम का ताजा अपडेट: उमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत;...

बिहार में मौसम का ताजा अपडेट: उमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत; जानिए.. कब से शुरू होगी झमाझम बारिश

21-Jul-2024 08:43 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है और लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है और बताया है कि दो दिन बाद बिहार में एक बार फिर सेमानसून जोर पकड़ेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 23 जुलाई से मानसून के फिर से जोर पकड़ने की संभावना है और फिर से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। पटना में सुबह से ही लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होने लग रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है उमस और भी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 जुलाई से राहत मिलने की संभावना है।


मानसून कमजोर पड़ने की स्थिति में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन जोरदार बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों के बाद हालात में सुधार होने की संभावना है। राज्य में बारिश नहीं होने से कृषि कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिन इलाकों में नहरें हैं वहां किसी तरह से धान की रोपनी हो रही है।


जहां पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है वहां के किसान बारिश पर आश्रित हैं। ऐसे में ऐसे इलाकों में धान की रोपनी प्रभावित हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य में मानसून के कमजोर होने से अबतक राज्य में सामान्य से कम बारिश हुई है हालांकि अगले दो दिनों में राहत मिलने की संभावना है।