PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
23-Apr-2024 07:27 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में गर्मी और लू का डबल अटैक जारी है। भीषण गर्मी और लू के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। हालांकि राजधानी पटना के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलने वाली नहीं है और तापमान के और अधिक बढ़ने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पूरे राज्य में पछुआ हवा का प्रकोप जारी है। समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपरी साइक्लोनिक हवाएं चल रही हैं। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व असम में बना हुआ है जबकि दूसरा मराठवाड़ा के पास बना हुआ है। जिसके कारण राज्य में मौसम परिवर्तन हुआ है। इसका असर अगले 24 घंटे तक बना रहेगा। अगले 24 घंटे में राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार के लिए राज्य के आठ जिलें बांका, शेखपुरा, भागलपुर, मधुबनी, जमुई, सुपौल, दरभंगा व पूर्वी चंपारण में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजधानी पटना समेत दक्षिणी और उत्तर-पश्चिम भागों में भी दिन गर्म रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 41.8 डिग्री सेल्सियस, नवादा और जमुई का 41.7 डिग्री, बांका और औरंगाबाद का 41.5 डिग्री, डेहरी का 40.4 डिग्री, भोजपुर का 40.5, नालंदा का 41.0 डिग्री, शेखपुरा का 43.0 डिग्री, छपरा का 40.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 40.4 डिग्री, बेगूसराय का 43.6 डिग्री, भागलपुर का 40.7 डिग्री, दरभंगा का 40.2 डिग्री, सुपौल का 40.2 डिग्री, पूर्णिया का 40.2 डिग्री, मधुबनी का 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।