ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
13-Dec-2022 02:12 PM
PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(BSEB) ने 2023 में होनेवाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के मुताबिक बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से जबकि बिहार इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 01 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगी। बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की होने वाली परीक्षा का डेटशीट और टाइम टेबल जारी कर दिया है।
परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
इंटर के प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड 19 दिसंबर, 2022 को एडमिट कार्ड जारी करेगा और थ्योरी परीक्षा के लिए 16 जनवरी 2023 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 01 फरवरी 2023 से शुरू होगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बिहार बोर्ड ने STET, D.EL.Ed, D.P.Ed, D.El.Ed, सिमुलतला 6वीं प्रवेश परीक्षा आदि का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया है।


