ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार में मास्टर साहब का नया कारनामा, स्कूल की छात्राओं से मिड डे मील बनवाते दिखे गुरुजी

04-Aug-2022 02:30 PM

By Ajit Kumar

PATNA : सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई कल्याणकारी योजना मिड डे मील का बिहार में बुरा हाल है। कभी मध्याह्न भोजन के चावल की चोरी तो कभी मिड डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। मामला जिले के सेरथुआ मध्य विद्यालय का है। यहां पढ़ाई के लिए स्कूल आने वाले बच्चों से मिड डे मील का भोजना बनवाया जाता है।


दरअसल, स्कूली बच्चों से मध्याह्न भोजन का खाना तैयार करवाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों से मिड डे मील का भोजना बनवाया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कोई बच्ची सब्जी काट रही है तो कोई चावल चुन रही है। क्लास रूम में बच्चियों को पढ़ाने के बजाए उनसे चुल्हा चौका कराया जा रहा है।


पढ़ाई छोड़कर बच्चों को घंटों मिड डे मील के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रोशन आरा ने बताया कि इस तरह का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। जो लोग भी बच्चियों से इस तरह के काम करवा रहे हैं वह बिल्कुल गलत है और इस मामले में दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुलेमानपुर विद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के द्वारा स्कूल में बच्चों से लकड़ी काटने, ईट और करकट काम करवाया जा रहा था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद जहानाबाद डीएम रिची पाण्डेय ने खुद स्कूल पहुंचकर पूरे मामले की जांच की थी और प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश भी दिया था।