BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
12-May-2024 06:45 PM
By First Bihar
CHHAPRA: छपरा में एक कलयुगी कंस मामा ने अपनी ही भांजी की बेरहमी से जान ले ली। आरोपी मामा ने जमीन के टुकड़े के लिए दिनदहाड़े सरेआम शादीशुदा भांजी को ईंट से कूच-कूचकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के दहियावां की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका एक सरकारी स्कूल में उर्दू की शिक्षिका थी। उसका 12 साल का एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि मामा और भांजी के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को जमीन के विवाद को लेकर बात बढ़ गई और मामा ने ईंट से भांजी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मामा मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।