ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: दो लोगों की गोली मारकर मारकर हत्या, महिला और युवक का शव मिलने से सनसनी

28-Dec-2023 11:54 AM

By First Bihar

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां डबल मर्डर की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।गुरुवार को सड़क किनारे से दोनों शवों के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला और पुरुष शामिल हैं। घटना बड़हरिया थाना इलाके के बाबू हाता गांव के पास की है।


मृतकों की पहचान गोपालगंज के माझागढ़ थाना क्षेत्र के सिपाह खास गांव निवासी शैलेश वर्मा उर्फ अनीश और जफरुल हक अंसारी की पत्नी निकहत परवीन के रूप में की गई है। अनीश एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर का काम करता था। बताया जा रहा है कि निकहत अपनी बहन से मिलने सीवान आई थी और मुलाकात के बाद देर शाम पड़ोस के ही रहने वाले शैलेश वर्मा के साथ वापस अपनी गांव लौट रही थी।


इसी दौरान बड़हरिया थाना इलाके के बाबू हाता गांव के पास बदमाशों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। सीवान पुलिस के मुताबिक, बड़हरिया थाने की पुलिस टीम ने गश्ती के दौरान दोनों का शव सड़क किनारे से बरामद किया था। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस को इस बात का शक है कि दोनों की हत्या कहीं और करने के बाद बदमाशों ने शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।