ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, महंगी नहीं होगी बिजली.....

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, महंगी नहीं होगी बिजली.. सब्सिडी की राशि जारी

19-Apr-2022 07:07 AM

PATNA : बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार के एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को पुरानी दरों पर ही भुगतान करना होगा कि यानी बिहार में बिजली महंगी होने नहीं जा रही है। राज्य सरकार की तरफ से बिजली उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी राशि जारी किए जाने के बाद यह तय हो गया है कि बिहार में फिलहाल बिजली की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। सोमवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में सब्सिडी राशि की मंजूरी के प्रस्ताव पर मुहर लग गई थी और इसके साथ ही यह तय हो गया कि बिजली बिहार में महंगी नहीं होगी। 


उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए नीतीश सरकार ने बिजली कंपनी को मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 7801 करोड़ का अनुदान देने का निर्णय लिया है। साथ ही बिजली कंपनी को भी तकनीकी और व्यावसायिक नुकसान की भरपाई के लिए 1094 करोड़ अतिरिक्त राशि दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इन दोनों फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट में लिए गए फैसले के मुताबिक मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत राज्य सरकार सूबे के विद्युत उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट निर्धारित सब्सिडी देगी। कंपनी को 650.08 करोड प्रतिमाह की दर से पैसा दिया जाएगा। 


बिहार में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को सरकार की तरफ से मिलने वाला 1.83 रुपए प्रति यूनिट की सब्सिडी पहले की तरह ही जारी रहेगा। सभी यूनिट पर 1.83 प्रति यूनिट का ही अनुदान मिलेगा। शहरी क्षेत्र में गैर घरेलू यानी व्यवसयिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को 0.53 रुपए प्रति यूनिट का अनुदान मिलेगा। छोटे उद्यमियों को उनके कनेक्शन के अनुसार 23 और 25 पैसे प्रति यूनिट अनुदान मिलेगा। राज्य सरकार सबसे अधिक अनुदान किसानों को देगी। सरकार ने किसानों को 5.25 रुपए प्रति यूनिट अनुदान देने का फैसला लिया है। किसानों के लिए विनियनक अयोग ने 5.90 रुपए प्रति यूनिट बिजली दर तय की है। सरकार के अनुदान के बाद किसानों को मात्र 65 पैसे प्रति यूनिट की दर से ही बिजली मिलेगी।