मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
02-Apr-2021 07:56 AM
PATNA : अब बिहार में सफर करना और महंगा हो गया है. प्राइवेट के बाद अब इसी माह से सरकारी बसों का किराया भी बढ़ने वाला है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव परिवहन विभाग को दे दिया है. जिसके बाद अब प्रदेश में डीजल से चलने वाली सरकारी बसों का किराया बढ़ाया जाएगा. जिसका बोझ आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा.
सरकारी बसों के किराए में कितने की वृद्धि होगी यह किराया निर्धारण कमेटी तय करेगी. इसके लिए जल्द ही कमिटी की बैठक होगी और तय किए गए दर को अप्रैल में ही लागू कर दिया जाएगा.
बता दें कि बिहार में निगम के अधीन कुल 380 बसें हैं, जिसमें से में 360 बसों का परिचालन अभी हो रहा है. डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए निगम ने बसों का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है. सरकारी बसों का किराया बढ़ाने के लिए जो प्रकिया है उसके तहत निगम द्वारा प्रस्ताव राज्य परिवहन आयुक्त को भेजा जाता है.
इसके बाद किराया निर्धारण कमेटी की बैठक में तय होता है कि बसों का किराया कितना बढ़ाया जाए तो निगम और यात्री दोनों के लिए सही हो. हर मामले पर विमर्श के बाद बसों का किराया बढ़ाया जाता है. बता दें कि बिहार में प्राइवेट बसों के किराए में हाल में ही वृद्धि हुई है.निजी बसों के संचालक संघ ने 20 फीसदी किराया बढ़ाया है.