ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार में मदरसे के सामने बैंड बजाने की सजा: बारात पर जमकर पथराव,...

बिहार में मदरसे के सामने बैंड बजाने की सजा: बारात पर जमकर पथराव, जान बचाकर भागे बाराती, कई घायल

29-Nov-2022 04:19 PM

BETTIAH: बिहार में एक बारात पर सिर्फ इस बात के लिए जमकर पथराव कर दिया गया कि बारात बैंड बाजा बजाते हुए मदरसे के सामने की सड़क से गुजर रही थी. मदरसे के सामने रोड पर बैंड बाजा नहीं बजने देने पर आमदा एक समुदाय के लोगों के सामने लड़की के पिता औऱ दूसरे परिजनों ने हाथ पैर भी जोडे लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. छतों से बारात पर जमकर पथराव किया गया. बाराती किसी तरह जान बचाकर भागे. पत्थरबाजी में आधा दर्जन से ज्यादा बाराती घायल हो गये हैं.


मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महुआवा गांव का है. महुआवा गांव में दिनेश महतो की बेटी की शादी थी. बारात पश्चिम चंपारण जिले के ही मझौलिया सनुवरिया गांव से आय़ी थी. सोमवार की शाम जनवासे से बारात दरवाजा लगाने के लिए निकले. बैंड बाजे के साथ बारात लड़की के घर की ओर बढ़ रही थी. बारात जब महुआवा मदरसे के पास पहुंची तो एक समुदाय के लोगों ने बारात का रास्ता रोक दिया. उनका कहना था कि बारात बैंड बाजा बजाते हुए मदरसे के सामने से गुजर नहीं सकती. 


लड़की के पिता ने पैर-हाथ पकड़े

मदरसे के पास बारात को रोके जाने की खबर जब लड़की के पिता दिनेश महतो को लगी तो वे अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचे और बारात रोकने वालों के पैर हाथ पकड़े. लड़की के पिता ने आरजू मिन्नत कर बारात को आगे निकाल और दुल्हे समेत बारात को अपने दरवाजे की ओर ले जाने लगे. लेकिन तब तक एक खास समुदाय के लोग सड़क से हटकर छत पर पहुंच गये.


पहले से जमा कर रखे थे पत्थर

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारात के मदरसे के आगे बढते ही अशरफ अंसारी के घर से कुछ लोगों ने बारात पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. छत से जिस तरह से ताबडतोड़ पत्थर बरसाये जा रहे थे उससे साफ लग रहा था कि वहां पहले से पत्थर जमा कर रखे गये थे. पत्थरबाजी से बारातियों में भगदड़ मच गयी. वे जान बचाने के लिए भागे फिर भी कम से कम आधा दर्जन बाराती बुरी तरह जख्मी हो गये हैं. बारात में आय़े शिवनाथ महतो, लक्ष्मण महतो, श्याम कुमार, पवन कुमार, गजेंद्र कुमार समेत कम से कम आधा दर्जन बाराती बुरी तरह जख्मी हो गये हैं. 


धार्मिक नारे भी लगाये

बारातियों ने बताया कि पत्थर बरसाने वाले धार्मिक नारे भी लगा रहे थे. इससे पूरे गांव में भारी तनाव फैल गया. इसी बीच किसी ने जिले के एसपी को फोन पर मामले की जानकारी दी. इसके बाद जगदीशपुर थाने की पुलिस के साथ साथ दंगा नियंत्रण बल के जवानों को गांव में भेजा गया. उन्होंने वहां पहुंच कर हालात को काबू में किया. पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है. थानेदार राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि इस गांव के अशरफ अंसारी, गुड्डू अंसारी, साहेब आलम, इमरान अंसारी, जावेद मियां, इशराक अंसारी और वाजिद आलम को बारातियों पर हमला करने और साप्रंदायिक माहौल खराब करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. गांव में पुलिस कैंप कर रही है औऱ पत्थरबाजी में शामिल दूसरे लोगों की भी पहचान की जा रही है. पत्थरबाजी में घायल हुए बारातियों को इलाज के लिए बेतिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.