समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
22-Mar-2020 08:40 PM
PATNA: बिहार में कोरोना को लेकर जिला से लेकर अनुमंडल, ब्लॉक तक लॉक डाउन कर दिया गया है. लेकिन इस दौरान बिहार के लोगों के बीच कई तरह की भ्रम की स्थिति हुई है कि आखिर लॉक डाउन के दौरान क्या होगा. इस स्थिति को स्पष्ट किया जा रहा है.
ये रहेगा बंद
लॉक डाउन के दौरान निजी प्रतिष्ठान, निजी ऑफिस, सरकारी ऑफिस, सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया गया है. इन विभाग में काम करने वाले लोग ऑफिस नहीं आएंगे.

लॉक डाउन में ये रहेगा खुला
बिहार में लॉक डाउन के दौरान जरूरी सेवा जारी रहेगी. किराना दुकान, मेडिकल दुकान, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड, डेयरी, डेयरी से संबंधित संस्थान, पेट्रोल पंप, सीएनजी, बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, अखबार का ऑफिस, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संस्थान खुला रहेगा. इन संस्थानों में चलने वाले वाहनों को रोका नहीं जाएगा. फल सब्जियों की दुकानें खुली रहेगी.इसको लेकर आपको परेशान रहने की जरूरत नहीं है.

ट्रेन, बस, हवाई सेवा ठप
बिहार में ट्रेन, बस और हवाई सेवा ठप हो गए है. ट्रेन और बस सेवा 31 मार्च तक के लिए बंद है. पटना में चलने वाली सिटी बसें भी 31 मार्च तक बंद रहेगी. हवाई सेवा बंद करने को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने उड्डयन मंत्री से अपील की है. अगर आपको जरूरी न हो तो घर से बाहर नहीं निकले.