ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / बाढ़ से त्राहिमाम कर रही है जनता, सरकार सो रही है चैन की...

बाढ़ से त्राहिमाम कर रही है जनता, सरकार सो रही है चैन की नींद

01-Aug-2020 12:19 PM

PATNA: बाढ़ को लेकर एक बार फिर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता बाढ़ से त्राहिमाम कर रही है, लेकिन नीतीश सरकार चैन की नींद सो रही है. 

तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार 137 दिन से घर से बाहर नहीं निकले है. जलसंसाधन और आपदा मंत्री भी लापता है. सब घर में बैठे ज़ुबानी तीर चला रहे है. इनकी अव्यवस्था के चलते लोग महामारी से मर रहे है जनता त्राहिमाम है लेकिन ये हुक्मरान चैन की नींद सो रहे है? पता नहीं इनमें झूठ बोलने और सोने की हिम्मत कहां से आती है?.


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 14 ज़िलों के लाखों बाढ़ प्रभावित लोग कोरोना महामारी के बीच भूखे-प्यासे बारिश और धूप के बीच बांधों ,सड़कों पर और खुले आसमां के नीचे रह रहे है. कहीं कोई सुविधा और राहत नहीं. बाढ़ इस 15 साल सुशासनी सरकार के लिए भ्रष्टाचार रूपी दुधारू गाय बन चुकी है. बता दें कि तेजस्वी यादव इन दिनों कई जिलों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जान रहे हैं. इस दौरान सरकार पर निशाना साध रहे हैं. तेजस्वी पर कई बार आरोप लग चुका है कि जब भी आपदा बिहार में आता हैं तो वह लापता हो जाते हैं. लेकिन इस बार वह लोगों के बीच जा रहे हैं. चाहे इसका कारण चुनाव ही क्यों का ना हो.