जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
03-May-2021 04:23 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण बिगड़ते हालात को लेकर पटना हाई कोर्ट में आज हो रही सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की कार्यशैली पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है. पटना हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से कहा है कि कोरोना जैसी महामारी के बीच सरकार का टोटल फेल्योर सामने आ रहा है. हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस के मामले में सरकार की नाकामी पर फटकार लगाई है.
दरअसल पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मंगलवार तक इसपर जवाब मांगा है कि बिहार में लॉकडाउन लगेगा या नहीं. इस पर सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया. जिसके बाद जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह और जस्टिस मोहित कुमार साह की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए मौखिक रूप कहा कि यह टोटल फेल्योर की स्थिति है. राज्य के अंदर संक्रमण बेकाबू है और सरकार सही तरीके से जवाब नहीं दे पा रही.
कोर्ट ने आज की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी है. उच्च न्यायालय ने एडवोकेट जनरल से कहा कि राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम को लेकर हर मोर्चे पर फेल हो रही है. तो सरकार बिहार में लॉकडाउन लगाने का फैसला क्यों नहीं ले रही है. राज्य सरकार कल मंगलवार तक ये बताये. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए यहां तक कह डाला कि ऐसा ना हो कि लॉकडाउन लगाने का आदेश कोर्ट को देना पड़े.
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार को कोर्ट ने वार रूम खोलने का निर्देश दिया. इस वार रूम में 5 विशेषज्ञों को रखने का फैसला किया गया है. माना जा रहा है कि कोर्ट आज वार रूम में शामिल लोगों के नाम की घोषणा भी कर सकता है. इसके लिए सरकार की तरफ से भी नाम मांगे गए थे. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मंगलवार तक के यह बताने को कहा है कि सूबे में लॉकडाउन लगेगा या नहीं.
हाई कोर्ट की तरफ से फटकार लगने के बाद राज्य के महाधिवक्ता ने तुरंत कहा कि वह सरकार के प्रमुख लोगों से संपर्क करने का तुरंत प्रयास कर रहे हैं. हाईकोर्ट की नाराजगी से सरकार में हड़कंप मच गया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक अब तक कोर्ट में इस मामले में कोई आदेश पारित नहीं किया है.