सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
04-May-2021 02:54 PM
PATNA : बिहार में लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने अगले दस दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है. इसको लेकर मंगलवार को गाइडलाइन जारी कर दी गई है. किन-किन क्षेत्रों में लोगों को छूट मिलेगी और किन चीजों पर पाबंदी होगी, विस्तार से इसकी जानकारी दी गई है. शादी विवाह और श्राद्धकर्म के लिए सरकार ने नए नियम बनाये हैं. सरकार ने डीजे पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. बारात और वरमाला को लेकर भी सरकार ने कड़े निर्देश जारी किये हैं.
मंगलवात को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर लॉकडाउन लगाने की जानकारी दी. सीएम ने ट्विटर पर लिखा कि "कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया. इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है."
बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद भी शादी समारोह पर पाबंदी नहीं रहेगी. हालांकि इसके लिए कुछ नए नियम बनाये गए हैं. नई गाइडलाइन में कहा गया है कि शादी में सिर्फ 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति रहेगी. इतना ही नहीं, जिसके घर भी शादी है. उसे शादी के तीन दिन पहले अपने थाने को सूचना देनी होगी.
आपको बता दें कि शादी ब्याह में बैंड बाजे के साथ नाच-गाने पर रोक लगाई गई है. दरअसल कोरोना को देखते हुए सरकार ने शादी-ब्याह पर कुछ बंदिशें लगायी थीं लेकिन लोग मान नहीं रहे थे. डीजे की धुन पर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाकर नाच-गाने का सिलसिला जारी थी. अब सरकार ने डीजे पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. ना बजेगा डीजे औऱ ना ही होगा डांस. शादी ब्याह में पहले 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी. सरकार ने बुधवार को इसमे कटौती कर दी है. अब किसी शादी ब्याह में सिर्फ 50 लोग शामिल हो पायेंगे. यानि बाराती और सराती मिलाकर कुल पचास लोग ही शामिल हो पायेंगे.
श्राद्धकर्म के लिए भी नए नियम बनाये गए हैं. अंतिम संस्कार या श्राद्धकर्म में सिर्फ 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है.



