ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

बिहार: लॉकडाउन में बन्दोबस्त जलकरों को मिली बड़ी राहत, राजस्व जमा करने के लिए 3 महीने की छूट

बिहार: लॉकडाउन में बन्दोबस्त जलकरों को मिली बड़ी राहत, राजस्व जमा करने के लिए 3 महीने की छूट

06-May-2021 07:52 PM

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने 15 मई तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन के कारण बहुत सारे लोगों को आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है. ऐसे में बिहार सरकार ने बन्दोबस्त जलकरों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने राजस्व जमा करने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है.


बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी ने बताया गया कि प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के साथ बन्दोबस्त जलकरों की बन्दोबस्ती और राजस्व वसूली कोविड-19 के कारण तीन महीने के लिए विस्तारित कर दिया गया है. इससे मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सदस्यों द्वारा जलकरो में समान्य रूप से मत्स्यपालन और शिकारमही बाधित रहने के कारण अधिनियमानुसार बंदोबस्त जलकरों का राजस्व जमा करने में  व्यवहारिक कठिनाई नहीं होगी. 


मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को अगले तीन माह अर्थत वर्ष 2021-22 का प्रथम किस्त राषि 25 सितम्बर 2021 तक का अतिरिक्त समय सीमा देते हुए राजस्व वसूली की जा सकेगी. सुविध केवल निबंधित प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों जिनके साथ मत्स्य जलकर बंदोबस्त है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.


पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के विशेष सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बन्दोबस्त जलकरों को हर साल जून महीने में राजस्व की पहली क़िस्त देनी होती है. लेकिन जो कोरोना के कारण असमर्थ हैं, वैसे  जलकरों को तीन महीने की छूट देते हुए 25 सितंबर तक का समय दिया गया है.