ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / बिहार में लाखों एकड़ जमीन का खाता-खेसरा लॉक, अब नहीं कर सकेंगे खरीद-बिक्री

बिहार में लाखों एकड़ जमीन का खाता-खेसरा लॉक, अब नहीं कर सकेंगे खरीद-बिक्री

18-Nov-2024 07:38 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में भूमि विवाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार ने भूमि सर्वेक्षण कराने का फैसला लिया ताकि जमीन का विवाद खत्म हो सके। लेकिन  इसी बीच एक खबर निकलकर यह आ रही है कि बिहार के लाखों एकड़ जमीन का खाता और खेसरा नंबर ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लॉक कर दिया है। 


ऐसा होने के बाद अब कोई भी उक्त जमीन की खरीद बिक्री नहीं कर सकेगा। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि रिकॉर्ड में उक्त जमीन सरकारी है जिसे बेच दिया गया है और आज उस पर अवैध कब्जा है। ऐसे लाखों एकड़ जमीन  का खाता और खेसरा को ही लॉक कर दिया गया है। अब जमीन का डिटेल्स ऑनलाइन नहीं देखा जा सकेगा बिना ऑनलाइन के जमीन कोई खरीदना भी नहीं चाहेगा। इस तरह के जमीन को ना तो खरीद सकेंगे और ना ही बेच सकेंगे।  


इस संबंध में राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि खाता और खेसरा लॉक करने की कार्रवाई का भूमि सर्वेक्षण से कोई संबंध नहीं है। खाता और खेसरा सिर्फ वैसे जमीन का बंद किया गया है जो पहले के सर्वे में सरकारी जमीन थी लेकिन धोखाधड़ी से यह सरकारी जमीन दूसरे व्यक्ति को बेच दी गयी है। आज सरकारी जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। ऐसे लोगों से जमीन का कागज प्रस्तुत करने को कहा गया है। 


जमीन का मालिकाना हक पेश करने के लिए समय भी दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी जमीन का खाता-खेसरा गलती से लॉक हो गया हो तो जमीन से जुड़े कागजात दिखाने के बाद लॉक खोल दिया जाएगा जिसके बाद वो अपनी जमीन की खरीद बिक्री कर पाएंगे।