अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
27-Apr-2022 08:23 AM
PATNA : प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर हैM बिहार में कृषि विभाग के अंदर बंपर बहाली आने वाली है। कृषि विभाग में अपने यहां खाली पदों पर बहाली के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विभाग प्रखंड कृषि पदाधिकारी और कृषि समन्वयक समेत 2667 पदों पर बहाली करेगा। कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक प्रखंड कृषि पदाधिकारी के 774 और सहायक निर्देशक कोटि 1 वर्ग 2 के 89 पदों का रोस्टर क्लियरेंस कर सामान्य प्रशासन विभाग को रिक्ति भेज दी गई है। BPSC के माध्यम से इन पदों की बहाली के लिए परीक्षा ली जाएगी।
कृषि समन्वयक के 1470 पद, उद्यान सेवक (माली) के 247 पद और उद्यान लिपिक के 87 पदों का रोस्टर क्लियरेंस कर राज्य कर्मचारी चयन आयोग को अनुशंसा भेज दी गई है। सभी पदों पर बहाली के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक निर्देशक शष्य और कृषि समन्वयक के पद पर बहाली के लिए बीएससी एग्रीकल्चर और समकक्ष डिग्री जरूरी होगा। BPSC से अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और समकक्ष स्तर के 228 पदाधिकारियों की अनुशंसा कृषि विभाग को मिली थी।