खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
28-Jun-2023 08:54 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया है कि राज्य में जल्द ही 3 फाइव स्टार होटल का निर्माण शुरू किया जाएगा। सीएम ने इसके आलावा राज्य के युवाओं के लिए नौकरी देने का भी निर्णय लिया है। इसके तरह राज्य में पंचायती राज्य विभाग में 675 लिपिक की बहाली पर मुहर लग गई है।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार के तरफ से बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि राजधानी पटना में जल्द ही तीन जगहों पर फाइव स्टार होटल का निर्माण करवाया जाएगा। यह निर्माण पीपीपी मोड पर करवाने का निर्णय लिया गया है। होटल पाटलिपुत्रा, बांकीपुर बस स्टैंड, सुल्तान पैलस की जमीन पर पांच सितारा होटल बनेगा।
बताया जा रहा है कि, आधारभूत संरचना विकास सामर्थकारी अधिनियम 2023 के प्रावधानों के तहत पीपीपी मोड में इसका निर्माण कराया जाएगा। लीज की अवधि 45 वर्ष या उससे ज्यादा तय की जाएगी। बिहार में बढ़ते पर्यटकों की संख्या को देखते हुए इसकी जरूरत महसूस की गई।
आपको बताते चलें कि, पर्यटन निगम के एमडी नंदकिशोर बताया कि वर्ष 2015 से बिहार में विदेशी पर्यटकों की संख्या 2.80 करोड़ और विदेशी पर्यटकों की संख्या 9.24 लाख थी। अब इस प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।