ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार : खाद की समस्या को लेकर अधिकारियों ने चलाया छापेमारी अभियान, दो...

बिहार : खाद की समस्या को लेकर अधिकारियों ने चलाया छापेमारी अभियान, दो दुकानों पर की गई रैंडम जांच

24-Dec-2021 02:38 PM

By RANJAN

KAIMUR : कैमूर में खाद को लेकर कुदरा प्रखंड के दो दुकानों पर छापेमारी की गई है. मोहनिया के एसडीएम राहुल कुमार, डीएसपी फैज अहमद खान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुदरा ठाकुर प्रसाद और अंचलाधिकारी कुदरा द्वारा यह छापेमारी अभियान चलाया गया गया. जिसमें दो दुकानों का रैंडम जांच हुआ और दुकानों पर मौजूद किसानों से भी कालाबाजारी को लेकर पूछताछ हुआ. फिलहाल इन यहां कोई अनियमितता नहीं मिली है. स्टॉक, पोस मशीन में उपलब्धता और रजिस्टर में उपलब्धता की भी जांच हुई है.


इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीएम राहुल कुमार ने बताया खाद की परेशानी को देखते हुए कैमूर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर कुदरा प्रखंड क्षेत्र के दो दुकानों पर रेंडम छापेमारी किया गया. छापामारी के दौरान दुकान पर मौजूद किसानों से भी पूछताछ की गई लेकिन किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं मिली है.


वहीं दुकानदारों के गोदाम में खाद की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और पोस मशीन का मिलान किया गया. जहां कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है. उन्होंने बताया कि उपलब्धता के आधार पर स्टॉक दिखाया जा रहा है. अगर कोई भी दुकानदार खाद की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन उपलब्धता को लेकर गंभीर है.