BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
22-Aug-2023 05:19 PM
By FIRST BIHAR
CHHAPRA: बिहार में बेखौफ अपराधी गांव हो या शहर हर जगह कहर बरपा रहे हैं। राज्य के अलग अलग जिलों से हत्या की खबरें सुर्खियां बटोर रहीं हैं और बिहार पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव की है।
मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बरहमपुर नया टोला निवासी मुखी राय के बेटे छोटू राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटू राय किसी काम से उमधा गया था, जहां बदमाशों ने गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बरहमपुर पुल के पास सड़क जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और गुस्साए लोगों को शांत करा कर सड़क जाम खत्म कराया। पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाए जाने के बाद गुस्साए परिजन शांत हुए। परिजनों का कहना है कि बिहार की सरकार सुशासन का दावा करती है लेकिन बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को शराब पकड़ने से फुर्सत नहीं और अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं।