मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
25-Aug-2022 06:57 PM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल से जुड़ी हुई सामने आ रही है। अपर मुख्य सचिव से वार्ता के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले लिया है। पीएमसीएच समेत राज्य के विभिन्न अस्पतालों में पिछले चार दिनों से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है।
पिछले चार दिनों से हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों ने सरकार की पहल के बाद हड़ताल वापस ले लिया है। अपर मुख्य सचिव की तरफ से स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन मिलने के बाद शाम सात बजे से काम पर वापस लौट गए हैं। सरकार की तरफ से अपर मुख्य सचिव ने जूनियर डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि कैबिनेट की बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर फैसला लिया जाएगा।
बता दें कि अपनी पुरानी मांग को लेकर बिहार के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। पटना के पीएमसीएच और एनएमसीएच समेत तमाम अस्पतालों में हड़ताल के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। जूनियर डॉक्टर्स स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर थे हालांकि इमरजेंसी सेवा को हड़ताल से मुक्त रखा था।
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पांच सूत्री मांगों को लेकर पिछले साल भी हड़ताल किया था, तब कोरोना और बाकी चीजों का हवाला देते हुए सरकार ने जूनियर डॉक्टर्स को इस आश्वासन के साथ मना लिया था कि उनके स्टाइपेंड में इजाफे पर विचार किया जाएगा लेकिन सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं होता देख एक बार फिर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।