ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार में जंगलराज रिटर्न्स: स्कूल में घुसकर अपराधियों ने शिक्षिका को मारी गोली, अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता

21-Feb-2023 06:58 PM

By First Bihar

CHAPRA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला छपरा का है जहां अपराधियों ने एक महिला शिक्षक को निशाना बनाया है। अपराधियों का दुस्साहस देखिये दिनदहाड़े स्कूल के अंदर घुसकर शिक्षिका को सामने से गोली मारी और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। 


गोली की आवाज सुनकर स्कूल के अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा की शिक्षिका नमिता खुन से लथपथ जमीन पर गिरी हुई है। जिसके बाद स्कूल के कर्मचारी महिला शिक्षिका को लेकर नगरा पीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सदर अस्पताल के डॉक्टर शिक्षिका के इलाज में जुटे हैं। डॉक्टरों का भी कहना है कि नमिता की हालत चिंताजनक है। जरूरत पड़ी तो बेहतर इलाज के लिए मरीज को पटना रेफर किया जा सकता है। 


गोली लगने से घायल शिक्षिका नमिता की बड़ी बहन बबिता ने बताया कि उनकी छोटी बहन मुरारटोला स्थित नगरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में टीचर हैं एक दिन पहले भी अराधियों ने हमला करने की कोशिश की थी। बाइक सवार दो अपराधी कल भी चेहरे पर हरा नकाब लगाकर आये थे लेकिन हमला करने का मौका नहीं मिला। 


जिसके बाद आज बदमाश स्कूल में घुस गये और सामने से शिक्षिका नमिता पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वो जमीन पर जा गिरी। जिसके बाद अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है जहां जिन्दगी और मौत से वो जूझ रही है। शिक्षिका को दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर गोली क्यों मारी गयी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शिक्षिका की बहन ने पहले से चल रही दुश्मनी की बात कही है लेकिन दुश्मनी किससे चल रही थी इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।