ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / बिहार में जेडीयू और बीजेपी में नहीं है वैकेंसी, महागठबंधन के किसी नेता...

बिहार में जेडीयू और बीजेपी में नहीं है वैकेंसी, महागठबंधन के किसी नेता को NDA में नहीं मिलेगी एंट्री

05-Jun-2020 02:33 PM

PATNA : जेडीयू और बीजेपी में वैकेंसी नहीं है। ये कहना जेडीयू नेता अजय आलोक का। उन्होनें कहा कि अब समय आ गया है कि अब महागठबंधन के नेता उसे ठगबंधन बता कर जेडीयू-बीजेपी में इंट्री की कोशिश करेंगे लेकिन उनका दाल यहां नहीं गलने वाली है। 


अजय आलोक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आने वाले बिहार चुनाव में जो दल अपने आप को स्वयंभू महागठबंधन का हिस्सा मानते हैं उनके अधिकांश नेता इसे महाठगबंधन कहते हुए देर नहीं करेंगे ।कौवों की काउ काउ की शुरुआत हो चुकी हैं । Jdu और भाजपा में vacancy नहीं हैं।


अजय आलोक ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कौवों की काउ-काउ शुरू हो चुकी है वे अब महागठबंधन को ठगबंधन बताने में देर नहीं लगाएंगे। ऐसे नेता अब एनडीए में आने की जुगत लगाएंगे। दरअसल अजय आलोक ने महागठबंधन के अंदर मची किचकिच के बीच महागठबंधन को निशाने पर लिया है। HAM और आरजेडी के बीच लगातार दूरी बढ़ती ही चली जा रही है।जीतन राम मांझी जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नसीहत देने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव भी दलित राजनीति का दांव खेलकर मांझी को चित करने में जुटे हैं। 


जेडीयू नेता अजय आलोक ने साफ तौर पर कह दिया है कि जो नेता अब महागठबंधन को महाठगबंधन बता कर एनडीए की रुख करने की सोच रहे हैं वे सुन ले कि  बीजेपी-जेडीयू में कोई वैकेंसी नहीं बची है। महागठबंधन के किसी भी नेता को एनडीए में इंट्री नहीं मिलने जा रही है।