ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार में अब जल्द होगा क्राइम केस का निपटारा, थानेदार बाबू होंगे हत्या,...

बिहार में अब जल्द होगा क्राइम केस का निपटारा, थानेदार बाबू होंगे हत्या, डकैती और लूट की घटना के आईओ

06-Jan-2020 08:43 AM

PATNA: राज्य में क्राइम कंट्रोल करने के लिए बिहार पुलिस की ओर से नई पहल की गई है. पटना समेत राज्य के सभी जिलों में हत्या, लूट और डकैती होने पर अब थाने के एसआई इन केस के आईओ नहीं होंगे. गोली लगने से हुई हत्या, डकैती और लूट के केस में अब उसी थाने के थानेदार आईओ होंगे.


क्राइम केस का जल्द निपटारा हो सके, साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो, इसके लिए ये बदलाव किये गये हैं. अभी तक ऐसे मामलो में एसआई आईओ होते रहे हैं. जिसके कारण न तो सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार होते हैं ना ही केस का पूरा साक्ष्य मिल पाता है. 


इसके साथ ही हत्या, लूट, डकैती, रेप, दहेज हत्या, फिरौती के लिए किडनैपिंग जैसे संगीन अपराध में जो भी अपराधी जेल से छूटेंगे उनकी फोटो जेल गेट पर ही ली जाएगी साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. जेल से छूटे अपराधियों के फोटो थाने में रखे जाएंगे साथ ही बेउर, फुलवारीशरीफ, दानापुर, मसौढ़ी, बाढ़, पटना सिटी जेलों से छूटे कुख्यात की कुंडली पटना पुलिस अपने पास रखेगी. इसके साथ ही जेल में बंद अपराधियों से मुलाकात करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी.