Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
27-Sep-2024 02:20 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जल्द ही आम नागरिक ऑनलाइन बालू खरीद सकेंगे। खान एवं भू-तत्व विभाग बालू-मित्र पोर्टल के जरिए बालू की ऑनलाइन बिक्री योजना पर काम कर रहा है। इस पोर्टल पर बालू की उपलब्धता कीमतें और गुणवत्ता दिखाई जाएगी। 16 अक्टूबर के बाद यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। विभाग 250 बालू घाटों से खनन की तैयारी भी कर रहा है।
दरअसल, बिहार में अब ई-कामर्स साइट की तर्ज पर आम नागरिक आन लाइन बालू भी खरीद सकेंगे। खान एवं भू-तत्व विभाग बालू-मित्र पोर्टल के जरिये बालू की आन लाइन बिक्री योजना को अंतिम रूप देने में जुटा है। संभावना है कि 16 अक्टूबर के बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी। खान एवं भू-तत्व विभाग ने करीब महीने भर पहले ही बालू मित्र पोर्टल के जरिये आन लाइन बालू बिक्री योजना स्वीकृत की थी। इसके लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) का सहयोग भी लिया गया है। एनआइसी की बालू मित्र पोर्टल बना रहा है। सूत्रों की माने तो इस पोर्टल पर जिलों में बालू की उपलब्धता के साथ ही उसकी कीमतें भी दर्ज होंगी।
मालूम हो कि बालू की ऑनलाइन खरीद का इच्छुक कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर जाकर बालू की गुणवत्ता देखकर उसकी आनलाइन बुकिंग कर सकेगा। विभाग ने बालू मित्र पोर्टल के जरिये सफेद और पीली दोनों किस्म की बालू की बिक्री का निर्णय किया है। बालू की आन लाइन बिक्री के बाद इसे डिलीवरी कराने की जिम्मेदारी भी विभाग की होगी। लेकिन, इसके लिए खरीदार को परिवहन कीमत चुकानी होगी। दूसरी ओर खान एवं भू-तत्व विभाग 16 अक्टूबर से एक साथ करीब 250 बालू घाटों से खनन की तैयारी में है।
इन बालू घाटों को पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है। 15 जून तक प्रदेश के करीब 155 बालू घाटों से खनन हो रहा था। लेकिन निर्धारित नियमों के तहत 15 जून से मानसून की अवधि में बालू खनन पर रोक लगा दी गई थी। अब वापस नदियों से 16 अक्टूबर से खनन होना है। बालू का नदियों से खनन प्रारंभ होने पर आन लाइन बिक्री के लिए पर्याप्त मात्रा में बालू उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है।