Police Encounter : जेपी गंगा पथ पर एनकाउंटर, पुलिस की गोली से वैशाली का कुख्यात अपराधी घायल; पिस्टल बरामद Bihar road accident : NH-19 पर ट्रक-बस की भीषण टक्कर: 3 मृत, दर्जन भर घायल; बस में सवार थे 75 यात्री, चालक फरार Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
14-Jan-2021 08:44 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने दो आईपीएस अफसर समेत 3 अधिकारियों का तबादला किया है. गया के आईजी राकेश राठी को पटना पुलिस मुख्यालय का आईजी बना दिया गया है. इनके अलावा दो अन्य अफसरों को भी नई जगह पोस्टिंग मिली है. इस खबर में नीचे उनकी सूची दी हुई है.
बिहार गृह विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक 2002 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर राकेश राठी को पुलिस हेडक्वार्टर का आईजी बनाया गया है. राकेश राठी फिलहाल मगध रेंज के महानिरीक्षक के रूप में तैनात थे. इनके तबादले के बाद सरकार ने यह जिम्मेदारी 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को दे दिया है. पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अमित लोढ़ा अब मगध रेंज के आईजी होंगे.
इनके अलावा सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के भी एक अधिकारी का तबादला किया है. भोजपुर जिले के रहने वाले एएसपी रैंक के अफसर मनीष कुमार सिन्हा की पटना में पोस्टिंग हुई है. इन्हें फुलवारी शरीफ में डीएसपी के रूप में तैनात किया गया है.

