ब्रेकिंग न्यूज़

फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला Bihar News: सत्संग में गई मां, बेटी को खेत में ले जाकर किया गैंगरेप; अपराधियों ने धमकी देने के लिए बनाया वीडियो बोलेरो चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा; पुलिस ने बचाई जान Bihar News: ड्यूटी पर तैनात पिता की गैरमौजूदगी में SSB जवान ने साथी की नाबालिग बेटी से किया दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार Patna -Rajgir Train : पटना से राजगीर जाना अब हुआ और आसान, इस दिन से हर रोज चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन; जानिए टाइम टेबल और स्टॉपेज बिहार में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश: गीदड़ के हमले का झूठा नाटक रचकर पति ने की थी पत्नी की हत्या

Home / news / बिहार में मेडेन फार्मा की इन 4 कफ सिरप पर बैन, WHO के...

बिहार में मेडेन फार्मा की इन 4 कफ सिरप पर बैन, WHO के अलर्ट के बाद सरकार का फैसला

06-Oct-2022 07:42 PM

PATNA : अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के बाद बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार ने हरियाणा की मेडेन फार्मास्युटिकल्स द्वारा निर्मित चार दवाओं की बिक्री पर बेन लगा दिया है। WHO  ने गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत का मुख्य कारण इन्हीं 4 दवाओं को माना है। स्टेट ड्रग कंट्रोलर रवींद्र कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी है।


ड्रग कंट्रोलर रवींद्र सिन्हा ने बताया है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को दवाओं के नमूने एकत्र करने और उन्हें जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बिहार में इन चार दवाओं के सेवन से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राज्य ड्रग कंट्रोलर रवींद्र सिन्हा की तरफ से जारी की गई सूचना में अधिकारियों को कहा गया है कि राज्य के मेडिकल स्टोर्स या क्लीनिकों में अगर इन चार सिरपों का स्टॉक मिलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर मुख्यालय को इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।


बता दें कि अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत और किडनी से जुड़ी समस्याएं सामने आने के बाद डब्लूएचओ ने भारत में बनीं 4 कफ सिरप के इस्तेमाल को लेकर अलर्ट जारी किया है। मामला सामने आने के बाद  WHO ने इसका उपयोग नहीं करने की सलाह दी है। WHO ने भारत की मेडेन फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की ओर से बनाए गई खांसी-जुकाम सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है।


वहीं WHO की तरफ से भारत में निर्मित 4 कफ सिरप के खिलाफ अलर्ट जारी करने के बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन यानि CDSCO ने जांच के आदेश दे दिए।  जानकारी के अनुसार Promethazine Oral Solution, KofexMalin Baby Cough Syrup, Makoff Baby Cough Syrup और Magrip N Cold Syrup ये चारों कफ सिरप हरियाणा में बनाया जाता है जिसे मेडेन फार्मास्यूटिकल बनाती है। WHO के तरफ से जारी अलर्ट को देखते हुए बिहार सरकार ने इन दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।