ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

बिहार के स्वास्थ्य महकमे की कारस्तानी : एक साल की बच्ची पॉजिटिव मिली तो अस्पताल से भगाया, फिर बिना सैंपल लिये ही निगेटिव घोषित किया, परिजनों ने लीगल नोटिस भेजा

बिहार के स्वास्थ्य महकमे की कारस्तानी : एक साल की बच्ची पॉजिटिव मिली तो अस्पताल से भगाया, फिर बिना सैंपल लिये ही निगेटिव घोषित किया, परिजनों ने लीगल नोटिस भेजा

27-May-2021 07:56 AM

PURNIA : बिहार में स्वास्थ्य महकमा कोरोना के मरीजों का कैसे इलाज कर रहा है इसकी बानगी देखना हो तो पूर्णिया में एक साल की एक बच्ची के साथ हुए वाकये को जान लीजिये. एक साल की मासूम बच्ची जब कोरोना पॉजिटिव पायी गयी तो उसे अस्पताल से भगा दिया गया. फिर दो दिन बाद बिना सैंपल लिये ही उसे निगेटिव भी घोषित कर दिया गया. सरकारी डॉक्टरों की हैवानियत से नाराज परिजनों ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है. 

पूर्णिया के बडहरा कोठी का वाकया

पूर्णिया के बड़हरा कोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 21 मई को एक परिवार अपनी साल भर की बच्ची को लेकर इलाज कराने पहुंचा था. जांच हुई तो बच्ची कोरोना पॉजिटिव पायी गयी. सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों को जैसे ही पता चला कि बच्ची कोरोना पॉजिटिव है उसे अस्पताल से जाने को कह दिया गया. बच्ची के परिजन गिडगिडाते रहे लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को देखना तो दूर पूर्जा को हाथ लगाने तक से इंकार कर दिया. उनसे कहा गया कि वे बच्ची को लेकर किसी कोरोना अस्पताल में जायें. परिजनों ने डॉक्टरों से कहा कि वे पूर्जे पर रेफर कर दें लेकिन डॉक्टर उसके लिए भी तैयार नहीं हुए.

हारकर बच्ची को घर ले आय़े परिजन

डॉक्टरों ने जब बच्ची को देखने से इंकार कर दिया तो परिजन हार कर उसे घऱ ले आय़े. डॉक्टरों ने दवा तक नहीं दी थी इसलिए परिजनों ने निजी डॉक्टरों की सलाह से पीडित बच्ची का इलाज करना शुरू कर दिया. पटना में बैठी सरकार ये दावा कर रही थी कि उसके स्वास्थ्यकर्मी घर घर जाकर होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की जानकारी ले रहे हैं. एप से उनकी निगरानी की जा रही है. लेकिन बच्ची का हाल जानने कोई नहीं आया.

बिना जांच के ही निगेटिव घोषित कर दिया

हद तो तब हुई जब पीडित बच्ची के पिता को 24 मई को मोबाइल पर मैसेज मिला. मैसेज में कहा गया कि 23 मई उनकी बेटी की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था. एंटीजेन टेस्ट में उसे निगेटिव पाया गया है. मोबाइल पर मैसेज देखते ही परिजन उग्र हो गये. उनका कहना है कि बच्ची की जांच के लिए 23 मई को कोई सैंपल ही नहीं लिया गया था. फिर उसकी जांच रिपोर्ट कैसे आ गयी. 

सरकारी अस्पताल को भेजा लीगल नोटिस

सरकारी अस्पताल की कारस्तानी से नाराज बच्ची के परिजनों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लीगल नोटिस भेजा है. नोटिस में उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है कि उन्होंने ऐसी हरकत क्यों की. इस संबंध में जब अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ अजय कुमार से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि उनके ऑफिस में कोई लीगल नोटिस आय़ा है. जल्द ही उसका जवाब दिया जायेगा.