BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
25-Jul-2020 06:46 PM
PATNA : बिहार में कोरोना को लेकर हर दिन गंभीर होती जा रही स्थिति के बीच जेडीयू ने एक बार फिर कहा है कि विधानसभा चुनाव हर हाल में समय पर ही होना चाहिये. जेडीयू के प्रवक्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव को टाला नही जाना चाहिये. गौरतलब है कि बिहार की कई पार्टियां चुनाव टालने के पक्ष में हैं. लेकिन जेडीयू के बेताबी छिपाये नहीं छिप रही है
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन का बयान
जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता राजीव रंजन ने आज कहा कि विधानसभा चुनाव को समय पर ही कराना चाहिये. तभी नई सरकार विकास के लिए काम कर सकेगी. राजीव रंजन ने कहा कि ये जेडीयू की जिम्मेवारी है कि विधानसभा चुनाव समय पर हो. जेडीयू चुनाव पर फोकस कर रही है ताकि नई सरकार विकास के लिए काम कर सके.
राजीव रंजन ने कहा कि कोरोनो के नाम पर चुनाव टालने की मांग गलत है. विपक्षी पार्टियों का ये आरोप भी सही नहीं है कि नीतीश सरकार कोरोनो से बचाव और इलाज के लिए काम नहीं कर रही है. उन्होंने कि बिहार सरकार कोरोना और बाढ़ प्रबंधन पर काम कर रही है. उन्होंने विपक्ष के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया कि बिहार सरकार उपेक्षा कर रही है. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए संक्रमित मरीजों के लिए अस्पतालों में 5,000 और बेड की व्यवस्था की है. इसके साथ ही हर दिन 20,000 कोरोना वायरस के टेस्ट के टारगेट को सेट किया गया है.
विपक्षी पार्टियां कर रही हैं चुनाव टालने की मांग
गौरतलब है कि बिहार की विपक्षी पार्टियों के साथ साथ एनडीए में शामिल पार्टी LJP ने भी बिहार विधानसभा चुनाव को टालने की मांग की है. बिहार में कोरोना को लेकर हर रोज विकट होती जा रही स्थिति को देखते हुए चुनाव को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कह चुके हैं कि वे बिहार में लाशों के ढ़ेर पर चुनाव नहीं होने देंगे.
लेकिन बिहार में खराब होते जा रहे हालात के बावजूद नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड यानी जदयू हर हाल में चुनाव कराने की मांग पर अड़ी है. पार्टी के कई नेता पहले ही बयान दे चुके हैं कि जब कोरोना के समय अमेरिका, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर में चुनाव हो सकता है तो बिहार में क्यों नहीं.