ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / बिहार में प्रचंड गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, हीट वेब का प्रकोप...

बिहार में प्रचंड गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, हीट वेब का प्रकोप रहेगा जारी

18-Apr-2022 07:52 AM

PATNA : बिहार में प्रचंड गर्मी का सिलसिला जारी है और इसमें फिलहाल किसी राहत की उम्मीद नहीं है। दक्षिण बिहार के कई जिलों में आज भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक शायद ही किसी जिले में पारा 39 डिग्री सेल्सियस से कम रहे। रविवार को भी गर्मी ने एक बार फिर से पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। बक्सर में पारा 47 डिग्री के आसपास से जा पहुंचा। बक्सर में गर्मी का नया रिकॉर्ड बना है, यहां रविवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया। बिहार के कई जिलों में लगातार हीट वेब का प्रकोप जारी है। 


बिहार के 14 जिलों में रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। रविवार की दोपहर तेज पछुआ और प्रचंड लू की वजह से पटना, गया, भागलपुर, बक्सर, बांका, जमुई, शेखपुरा, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा बेगूसराय, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में अधिकतम तापमान इस साल में सबसे अधिक देखा गया। बक्सर में अधिकतम तापमान ने बिहार के किसी भी शहर के अबतक के सार्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बक्सर का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया। बांका और शेखपुरा राज्य में दूसरा सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कुल मिलाकर राज्य के 20 जिले ऐसे रहे जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। पटना सहित 14 जिलों में रविवार को हीट वेव की स्थिति रही। 


रविवार को पटना इस सीजन में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पटना का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गया का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री, औरंगाबाद का 42.9 डिग्री, भोजपुर का 43 डिग्री जमुई का 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बलूचिस्तान और अफगानिस्तान से राजस्थान को होकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश होते हुए आ रही गर्म पछुआ हवा बिहार के दक्षिण भाग को विशेष रूप से प्रभावित कर रही है। इस वजह से दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले प्रचंड ताप से गुजर रहे हैं। गया में पछुआ की रफ्तार 20 से 22 किमी प्रतिघंटे तक रह रही है। पटना में भी हवा की रफ्तार कमोबेश ऐसी ही है। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को मौसम में आंशिक नरमी आई थी और अधिकतम तापमान दशमलव अंकों में गिरा था, लेकिन रविवार को विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही पछुआ फिर से हावी हो गई और अधिकतर शहरों में पारा ऊपर चढ़ा है।