BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
08-Apr-2023 06:11 PM
By First Bihar
SITAMARHI/ CHHAPRA: बिहार में बढ़ती गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से आग लगने की खबर सामने आ रही है। ताजा घटना सीतीमढ़ी और सारण से सामने आई है। सीतामढ़ी में भीषण अग्निकांड में 50 घर जल गए जबकि एक बच्ची की झुलसने से मौत हो गई वहीं छपरा में बिजली की चिंगारी से लगी आग में करीब 40 बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
पहला मामला सीतामढ़ी का है, जहां बेलसंड थाना क्षेत्र के मौलानगर 50 घरों में भीषण आग लग गई, जिसमें एक बच्ची की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस और प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
उधर, छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र के भीमाबांध में बिजली तार से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में करीब 40 बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है जबकि कई झोपड़ियां भी आग में स्वाहा हो गई हैं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं राज्य के अन्य जिलों से भी अगलगी की खबर आ रही है।