जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
06-Apr-2022 07:47 AM
PATNA : बिहार में पड़ रहे प्रचंड गर्मी के बीच एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) ने फिर से दस्तक दे दिया है. जनवरी से अब तक एईएस के आठ मामले सामने आ चुके हैं. एसकेएमसीएच में भर्ती हुए इनमें से सात बच्चे ठीक होकर घर जा चुके हैं. जनवरी महीने में एईएस से एक बच्चे की मौत हो चुकी है. एईएस पीड़ित इन बच्चों में से चार मुजफ्फरपुर, दो मोतिहारी, एक सीतामढ़ी और एक अररिया के हैं.
बच्चों में एईएस की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एईएस (एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम) की चुनौती से निपटने के लिए अस्पतालों में सभी तरह की तैयारी का निर्देश दिया है. उन्होंने इसके लिए मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, तत्काल दवाओं की उपलब्धता और पीकू वार्ड तैयार रखने को कहा है. इसके पहले मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने एईएस को लेकर जिलों से फीडबैक लिया.
बता दें कि मंगलवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में एईएस को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. सीएम ने अधिकारियों से कहा कि एईएस के प्रति पूरी तरह सतर्कता बरतें. लोगों को एईएस के लक्षणों एवं इलाज़ के प्रति जागरूक करते रहें. इसके लिए व्यापक रूप से जागरुकता अभियान चलाएं.
इसके अलावा सीएम नीतीश ने एईएस से प्रभावित बच्चों को तुरंत अस्पताल तक पहुंचाने की सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि पीकू वार्ड को पूरी तरह से तैयार रखें ताकि एईएस प्रभावित बच्चों को ससमय इलाज मिल सके. इसके साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें.