NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
16-May-2024 07:06 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार चला गया है, जिससे गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी के आसार जताए है। मौसमविदों के मुताबिक गुरुवार को राज्य के 12 जिलों में हॉट डे का येलो अलर्ट है। वहीं शुक्रवार को पटना सहित 19 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसमविदों का कहना है कि पिछले हफ्ते से प्रभावी पुरवा की चाल अब मंद पड़ने लगी है। पछुआ फिर से पांव पसार रही है। इसका असर पटना सहित राज्य के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान पर पड़ा है। पटना का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ हवा का प्रवाह अगले चार दिनों तक जारी रहेगा। गुरुवार को प्रदेश के 12 शहरों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल और गया जिले में गर्म दिन रहने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उधर, 19 मई को बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बनने के साथ इसका प्रभाव प्रदेश के उत्तरी भागों में पड़ेगा। उत्तरी भागों के अधिसंख्य जिलों में 19-21 मई के दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में गर्म हवा का प्रवाह जारी रहा। शाम होते ही आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बांका, भागलपुर, कटिहार जिले के कुछ भागों में बुधवार की शाम कुछ देर के लिए तेज हवा के साथ मेघ गर्जन व हल्की वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। बाकी पटना सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रही।