ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार में एक साथ 32 जगहों पर NIA की रेड: आतंकियों के बड़े...

बिहार में एक साथ 32 जगहों पर NIA की रेड: आतंकियों के बड़े नेटवर्क का खुलासा

08-Sep-2022 11:20 AM

PATNA: देश में आतंकी मामलों की छानबीन करने वाली एजेंसी NIA ने आज बिहार में बड़ी कारवाई की है. बिहार के कई जिलों में NIA की टीम ने एक साथ 32 जगहों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी फुलवारीशरीफ 'आतंकवादी मॉड्यूल' से जुड़े मामले में की जा रही है. NIA ने पटना के फुलवारीशरीफ समेत दरभंगा, मधुबनी, छपरा, अररिया और मुजफ्फरपुर समेत कई और जगहों पर चल रही है. 



अररिया से एहसान परवेज को पकड़ा


NIA ने अररिया के जोकीहाट  में एहसान परवेज के घर पर  छापा मारा है. फुलवारी शरीफ मामले में एहसान का नाम सामने आया था. एहसान SDPI का प्रदेश महासचिव है. NIA की टीम ने परवेज की घर की तलाशी ली और परवेज को हिरासत में लिया है. NIA सूत्रों के मुताबिक एहसान PFI का जिला संयोजक है.



उधर NIA ने फुलवारी शरीफ में भी दो जगहों पर छापेमारी की है. एनआईए की टीम पटना पुलिस के साथ पंहुची है. फुलवारीशरीफ  के मिल्कियाना मोहल्ला और गोनपुरा गांव में ये छापेमारी चल रही है. वहीं दरभंगा के दो जगहों पर NIA की छापेमारी की खबर है. दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव और लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू में प एनआईए की टीम ने रेड किया है. सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मोहम्मद मुस्तकीम के घर पर छापेमारी की गयी है. फुलवारीशरीफ मामले में मुस्तकीम के खिलाफ एफआईआर हुई थी. एफआईआर में इस गांव के  मो मुस्तकीम के साथ सनाउल्लाह को भी अभियुक्त बनाया गया था.  पिछले महीने ही एनआईए की टीम ने इन दोनों जगहों पर छापेमारी की थी. NIA की टीम  मुस्तकीम की मां, पिता और भाई से पूछताछ कर रही है. सिंहवाड़ा पुलिस ने पूरे गांव की नाकेबंदी कर रखी है.



इसके अलावा NIA की टीम ने मधुबनी में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन PFI के सक्रिय सदस्य अंसारुल्लाह उर्फ अंसार के घर की छापेमारी की है. मधुबनी के लदनियां थाने के डलोखर पंचायत के बलुआ टोल स्थित अंसारुल्लाह के घर में  छापा पड़ा है. NIA की टीम कई वाहनों से गांव में पहुंची है. स्थानीय पुलिस की मदद से आसपास के सारे रास्ते को ब्लॉक कर दिया है. उधर, छपरा में भी PFI सदस्य परवेज आलम के घर NIA ने छापा मारा है. परवेज का घर छपरा के जलालपुर थाना क्षेत्र के रुदलपुर गांव है. आज अहले सुबह वहाँ NIA की टीम पहुंची है. 



क्या है फुलवारी मॉडल


दरअसल कुछ महीने पहले  पटना में PM मोदी के दौरे से ठीक पहले पटना पुलिस ने फुलवारी शरीफ से कुछ संदिग्ध आतंकियों को  गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद PFI  के आतंकी मंसूबों का भंडोफोड़ हुआ था. फुलवारी में  आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही थी, उनके निशाने पर पीएम मोदी थे. तब बिहार पुलिस ने कहा था कि गिरफ्त में आये लोग  एक आतंकी मॉड्यूल चला रहे थे और मुस्लिम युवकों का ब्रेनवॉश करने में लगे थे. इन संदिग्धों में एक सिमी का पूर्व सदस्य भी शामिल है. फुलवारी शरीफ में आतंकियों को पीएम मोदी के दौरे से  पहले ट्रेनिंग दी जा रही थी. बाद में इस मामले की जांच NIA ने करनी शुरू कर दी थी. इसी मामले में NIA ने आज छापेमारी की है.