ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार में एक DSP पर कार्रवाई का आदेश, काम में लापरवाही को लेकर सरकार ने लिया एक्शन

28-Oct-2021 11:01 AM

PATNA : बिहार सरकार ने एक डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया है. गृह विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. रोसड़ा डीएसपी और नवादा के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उनके प्रमोशन पर रोक लगाने के अलावा एक वेतनवृद्धि पर रोक दी गयी है.


गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जब एसडीपीओ अख्तर नवादा में एसडीपीओ थे, तब उनके कार्यालय में डीजीपी के आदेश पर एडीजी (वायरलेस) ने जाकर निरीक्षण किया था. इस दौरान कई खामियां पायी गयी. इनकी भ्रमण डायरी, वाहन लॉग बुक और कांड से संबंधित डायरी की जांच में यह पाया गया कि मामलों के जांच प्रतिवेदन देने में इन्होंने देरी की. कुछ मामलों में बिना किसी कारण के जानबूझ कर देरी की गयी है.


जानकारी हो कि रोसड़ा डीएसपी और नवादा के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर के ऊपर काम में लापरवाही बरतने का आरोप है. नवंबर 2013 में जब सहरियार अख्तर नवादा में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे तब पुलिस महानिदेशक की ओर से औचक निरिक्षण किया गया. इस दौरान उनकी कार्यशैली में काफी लापरवाही पाई गई.


इस घटना के बाद डीएसपी सहरियार अख्तर के ऊपर विभागीय कार्रवाई संचालित की गई. इस मामले में जून 2014 में सहरियार अख्तर से लिखित बचाव अभिकथन की मांग की गई. इनकी ओर से जो जवाब सौंपा गया, उसे डिपार्टमेंट ने अस्वीकार कर दिया.


इसके बाद सरकार ने इस मामले में मगध क्षेत्र के आईजी राकेश राठी को सञ्चालन पदाधिकारी नियुक्त किया था. इनके अलावा नवादा के एएसपी महेंद्र कुमार बसंत्री को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नामित किया गया था. 


news image


news image